दरगाह, कब्रिस्तान एवं न्यायालय परिसर के समीप डॉग शेल्टर के विरोध में दिया ज्ञापन

दरगाह, कब्रिस्तान एवं न्यायालय परिसर के समीप डॉग शेल्टर के विरोध में दिया ज्ञापन

मंदसौर

Shares

दरगाह, कब्रिस्तान एवं न्यायालय परिसर के समीप डॉग शेल्टर के विरोध में दिया ज्ञापन

संयुक्त बेरोजगार नव युवक एकता समिति ने स्थान परिवर्तन पर जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई

मंदसौर। दरगाह, प्राचीन कब्रिस्तान एवं न्यायालय परिसर के समीप प्रस्तावित डॉग शेल्टर के स्थान को बदलने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष नईम शाह एवं वकील बंजारा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रामदेवी बंशीलाल गुर्जर व मुख्य नगरपालिका अधिकारी पी.सुमन, नगरपालिका परिषद मंदसौर को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रस्तावित स्थान धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, आम नागरिक एवं न्यायालय आने वाले लोग आवागमन करते हैं। संयुक्त बेरोजगार एकता समिति के अध्यक्ष वकिल बंजारा एवं नईम शाह ने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थान पर डॉग शेल्टर स्थापित किए जाने से आमजन को असुविधा हो सकती है और धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने नगर में उपलब्ध अन्य उपयुक्त स्थान पर डॉग शेल्टर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से आग्रह किया कि प्रस्तावित स्थल का पुनः परीक्षण कर जनभावनाओं एवं क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए स्थान परिवर्तन किया जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा एवं नगरवासियों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।

Shares
ALSO READ -  पटरी पार निवासियों के लिए टेम्पो यूनियन ने की नई सेवा प्रारंभ, अब संजीत ओव्हरब्रीज से मिलेंगी टेम्पों की सुविधादो दर्जन से अधिक कॉलोनीवासी होगें लाभवान्वित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *