मन्दसौर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

मन्दसौर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

मंदसौर

Shares

मन्दसौर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली निकाली 

​मन्दसौर 11 जुलाई 2026/ स्वास्थ्य  विभाग जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम.एल. कश्यप  ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मन्दसौर में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और सीमित परिवार के लाभों के प्रति जागरूक करना है। जिला स्वास्थ्य समिति, मन्दसौर के तत्वावधान में यह “विश्व जनसंख्या दिवस अभियान-2026”  11 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

​जागरूकता रैली का शुभारंभ मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल की उपसंचालक श्रीमती राधिका गुप्ता एवं सहायक संचालक श्री वैभव पाटील द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। हरी झंडी दिखाने के पश्चात यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहाँ बैनर और संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता श्री बंशीलाल टॉक, आरएमओ डॉ. सौरव मंडवारिया, डॉ. निशांत शर्मा, डॉ. कमलेश कुमावत तथा जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम.एल. कश्यप उपस्थित रहे। रैली के सफल क्रियान्वयन में श्रीमती दीप्ति साहू, कमलेश दंडोतिया, शासकीय नर्सिंग कॉलेज की ट्यूटर्स, क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और  नारों के साथ जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

​अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह में शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क परिवार कल्याण सेवाओं और सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *