सकल जैन समाज के तत्वावधान में शर्मा परिवार ने किया वात्सल्य धाम में सेवा कार्य

सकल जैन समाज के तत्वावधान में शर्मा परिवार ने किया वात्सल्य धाम में सेवा कार्य

मंदसौर

Shares

सकल जैन समाज के तत्वावधान में शर्मा परिवार ने किया वात्सल्य धाम में सेवा कार्य

हॉल की करवाई मरम्मत, लगावायें सीसीटीवी

मंदसौर। 11 जुलाई 2026 शनिवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में शहर के शर्मा परिवार ने स्वर्गीय श्री भवानी शंकर शर्मा जी की स्मृति में वात्सल्य धाम (वृद्धाश्रम) में सेवा कार्य किये जिसके अंतर्गत शर्मा परिवार द्वारा वात्सल्य धाम के मुख्य हॉल की मरम्मत करवाई एवं उसे पहले से बेहतर बनाया वहीं पूरे वात्सल्य धाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से लगवायें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश चावला, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला, सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला एवं लाभार्थी परिवार की श्रीमती प्रेमलता देवी शर्मा एवं प्रो.  सचिन शर्मा व (अंग्रेजी विभाग पीजी कॉलेज मंदसौर) श्रीमती मनीषा जी शर्माव केंद्रीय विद्यालय से श्री अनिल कुमारजी मंचासिन थे।

स्वागत उद्बोधन देते हुए सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला ने बताया कि स्व श्री भवानी शंकर शर्मा जी ने वर्ष 1982 से 2020 तक राजस्थान के नीमथाना में अंग्रेजी के प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी आपने कई निर्धन बच्चों को अंग्रेजी से जोडा और उनका भविष्य संवारा आपके दिये हुए संस्कारों को आज उनके पुत्र सचिन शर्मा जी आगे बढ़ा रहे है। 11 फरवरी को श्री भवानी शंकर शर्मा  जी का देहांत हुआ था इसलिए प्रत्येक माह की 11 तारीख को शर्मा परिवार द्वारा सेवा प्रकल्प का संकल्प लिया गया है इसी क्रम में आज 11 जुलाई को शर्मा परिवार द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वात्सल्य धाम में हॉल की मरम्मत करवाई गए एवं सुरक्षा की दृष्टि सम्पूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवायें गये। वाकई में यह कार्य बेहद पुनीत एवं अनुमोदनीय सकल जैन समाज आपके कार्यो की अनुमोदना करते हुए सरहाना करता है।

ALSO READ -  रोटरी क्लब के तत्वावधान में  कारूलाल सोनी परिवार ने कराया गौंवश को आहार

इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया एवं इस सेवा कार्यो में सहयोग प्रदान करने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले लोकेश मीणा, हॉल की मरम्मत  करने वाले कययुम जी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीसीटीवी लगाने वाले लोकेश मीणा ने भी सेवा का संकल्प लिया और कहा कि भविष्य में सीसीटीवी में कोई भी समस्या आती है तो वे सिर्फ सेवा भाव से इस कार्य को करेंगे। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लाभार्थी शर्मा परिवार को धन्यवाद पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर वात्सल्य धाम में अपनी सेवाएं देने वाली प्रियंका राजोरा, कृष्णा बैरागी,

एवं के एल मेहरा एवं विमला मेहरा का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम से पूर्व वात्सल्य धाम के सभी वृद्धजनों का सामान्य स्वास्थ्य परिक्षण डॉ आशीष खिमेसरा एवं डॉ अमृतांशी खिमेसरा ने किया।

इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला, कोषाध्यक्ष अनिल जैन नगरीवाला, मूर्तिपूजक संघ के नव मनोनित अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वीनाली मेहता, डॉ ज्योति खिमेसरा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमलेश कटारिया, सकल जैन समाज के प्रवक्ता विजयेन्द्र फांफरिया, रोटरी अनिल चौधरी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि अंकुश जैन ने किया अंत में आभार कमलेश कटारिया ने माना।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *