सरवानिया पोस्ट ऑफिस में डाक विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

सरवानिया पोस्ट ऑफिस में डाक विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सरवानिया पोस्ट ऑफिस में डाक विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

डाक अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित।

सरवानिया :-भारतीय डाक विभाग द्वारा कल बुधवार को सरवानिया महाराज पोस्ट ऑफिस में डाक अधीक्षक मंदसौर की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करना व विभाग की जनहित योजनाओं को लोगो तक पहुंचाना था साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। बैठक में सरवानिया से लगे सभी पोस्ट ऑफिस के बीपीएम एबीपीएम व ग्रामीण डाक सेवक ने भाग लिया। संभागीय डाक अधीक्षक अजीत सिंह डामोर ने डाक कर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करी उन्होंने भारतीय डाक को देश की सबसे विश्वसनीय सेवा और ग्रामीण भारत की रीढ़ बताया। डामोर ने आगे बताया कि सभी कर्मचारियों को अपने अपने गांव गांव जाकर लोगों को सस्ती और सुरक्षित बीमा योजना के प्रति जागरूक करना होगा। पार्सल और डाक पर जोर देते हुए अधीक्षक में बताया कि कई बार देखा जाता है कि गलत पिन कोड से डाक या पार्सल पहुंचने में विलंब होता है हमने सभी पोस्ट ऑफिस में हर क्षेत्र का अलग-अलग पिन कोड लगा स्टांप तैयार किए जा रहे है जो प्रत्येक डाक पर लगाया जाएगा। जिससे लोगों को अपने क्षेत्र के पिन कोड के बारे में सही जानकारी मिले जिससे लोगों तक पार्सल व डाक जल्दी पहुंच सके। उप सहायक अधीक्षक दिलीप गुप्ता ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि हर ग्रामीण व शहरी लोगों तक विभाग की जनहितैषी योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें। सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राहक सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने, डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने, और डाक सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देना।दिलीप गुप्ता ने आगे सभी कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम करने और ग्रामीण स्तर पर डाक विभाग की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना है। उप सहायक अधीक्षक (भ्रमण) उमाकांत शाक्यवार ने बताया कि अब डाकघर केवल पत्र व्यवहार तक सीमित नहीं, बल्कि एक बहुउद्देशीय सेवा केंद्र बन चुके हैं, जहां से बैंकिंग, बीमा और डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध है।बैठक के अंत में 11जून को आयोजित लोगिन डे पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीपीएम एबीपीएम को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।बैठक में सभी ग्रामीण डाक सेवक ने अपने क्षेत्र से जुड़े अनुभव साझा किए और सुधार के सुझाव भी दिए। इस बैठक से कर्मचारियों में काफी उत्साह के साथ नई ऊर्जा देखी गई। सरवानिया महाराज के पोस्ट मास्टर कैलाश चंद रावत ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *