रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षण

रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षण

नीमच

Shares

रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200 नागरिकों का हुआ नेत्र परीक्षण

37 मोतियाबिंद मरीजों की हुई पहचान, चश्मे एवं आई ड्रॉप्स का किया गया वितरण

नीमच। जिले में आमजन को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप्स वितरित किए गए। परीक्षण के दौरान 37 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया गया। इस पहल से अनेक नागरिकों को समय रहते नेत्र रोगों की पहचान एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हुई।

शिविर में चिकित्सकों ने उपस्थित नागरिकों को नेत्रों की नियमित जांच कराने, आंखों की स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी। शिविर में रेडक्रॉस एवं गोमाबाई नेत्रालय की टीम ने सेवाभाव के साथ व्यवस्थाएं संभाली, जिससे लाभार्थियों को सुगमता से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकीं।

शिविर के सफल आयोजन में जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रशासक सुश्री श्रुति भायड़िया के निर्देशन में रेडक्रॉस सचिव डॉ. स्वप्निल वधवा, गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सकों एवं रेडक्रॉस के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *