सुश्री साक्षी भाटी का हुआ सम्मान

सुश्री साक्षी भाटी का हुआ सम्मान

मंदसौर

Shares

सुश्री साक्षी भाटी का हुआ सम्मान

मंदसौर। विगत दिनों पशुपतिनाथ मंदिर के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर व धर्मशाला परिसर में संत श्री पीपाजी महाराज की 703 वीं जन्म जयंती मनाई गयी। इस मौके पर श्री पीपा क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के द्वारा समाज के 16 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा 10 वीं की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाने पर ट्रस्ट के द्वारा श्री प्रेमप्रकाश सोलंकी परिवार के सौजन्य से सुश्री साक्षी पिता संजय भाटी (पत्रकार) को प्रशस्ति पत्र, शिल्ड भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पंकज पंवार (रतलाम), राजेश मकवाना, गोपाल चावडा, हीरालाल चौहान, संतोष परमार, पप्पू सौलंकी (पत्रकार तुरकिया), ललित कनेरिया पिपल्यामंडी, ट्रस्टी आनंद भाटी, मुकेश सोलंकी, अम्बालाल देवड़ा, मदन गेहलोत, ललित भाटी, रमेशचंद्र पालीवाल, राजेश गेहलोत आदि के द्वारा सुश्री साक्षी भाटी पिता संजय भाटी का सम्मान किया गया।
फोटो संलग्न है

Shares
ALSO READ -  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती ग्राम गुजरदा में श्रद्धा एवं प्रेरणा के साथ मनाई गई
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *