श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय की बैठक हुई 

श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय की बैठक हुई 

मंदसौर

Shares

श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय की बैठक हुई 

मंदसौर। दिनांक 5 अप्रैल 2026 को श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय मंदसौर इकाई एवं वरिष्ठ समाजजनों के नेतृत्व में बैरागी समाज के छात्रावास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के छात्रावास का शीघ्र जीर्णोद्धार (नवीनीकरण) किया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि पुजारियों की मांगों को लेकर एक व्यापक एवं प्रभावी जन आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया कि जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी की मूर्ति स्थापना एवं चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किया जाए।

बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। जानकारी जिलाध्यक्ष सुमित बैरागी द्वारा दी गई।

Shares
ALSO READ -  जैन मुनियों के हमले के विरोध में सकल जैन समाज के साथ सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्यवाही और संतों को पूर्ण सुरक्षा की मांग
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *