हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक
शोभायात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन
सरवानिया महाराज – आगामी 2 अप्रैल को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर पुलिस चौकी परिसर में शाम 6 बजे चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा सभी मंदिर समितियों के अध्यक्षों से चर्चा करते हुए उनके सदस्यों एवं वॉलेंटियर्स को पहचान-पत्र (कार्ड) जारी करने, जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्राओं के समय, स्थान, रूट एवं संख्या की जानकारी ली गई। साथ ही बैंड, ढोल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए आयोजन को बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।
नगर परिषद अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने भी पांचों समितियों द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्राओं तथा श्री खरावाले बालाजी मंदिर पर आयोजित होने वाले भंडारे को लेकर पुलिस प्रशासन से आवश्यक सहयोग की मांग की।
इस अवसर पर जिला मंत्री शिवम पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, नगर परिषद प्रतिनिधि घनश्याम पाल, विनोद दमामी, जितेश राठौर, कैलाश सुथार, अंतिम नागदा, वीरेंद्र प्रताप राणावत, सुरेश राठौर, चंदनारायण पालीवाल, दिनेश शर्मा, अनिल राठौर, सैयद गोरी, कारूलाल पाटीदार, पूनम पेंटर, गोपाल चोहरा, प्रकाश कहार, भेरूलाल खाती, भरत पाल, अकील मंसूरी, अयूब रंगरेज, उस्मान मंसूरी, तोहिद सहित कोटवार, पत्रकारगण एवं पुलिस चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत नगर स्तर पर सामूहिक चर्चा भी की गई, जिसमें शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए नगरवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, माताओं-बहनों की सहभागिता बढ़ाने, पूर्व सूचना के लिए अनाउंसमेंट कराने तथा जगह-जगह फूलों से स्वागत करने जैसे सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।

