रानपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख

रानपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

रानपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख

सरवानिया महाराज :- समीपस्थ ग्राम मड़ावड़ा के रानपुर में मंगलवार को एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब एक बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार ग्राम रानपुर निवासी अशोक पाटीदार पिता चतरानंद पाटीदार के खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सरवानिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड चालक श्याम माली टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा आसपास के खेतों में भी आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Shares
ALSO READ -  सडक सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम अंतर्गत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *