महिलाओं को साड़ी भेट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया
शासन की योजना अनुसार महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया जायेगा – श्रीमती तिवारी
मंदसौर। ग्राम बही पार्श्वनाथ पर श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्षेत्र की समस्त महिलाओं ने जन जागृति के लिए नृत्य और नाट्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्था की सचिव श्रीमती राधिका तिवारी द्वारा शासन की योजनाओं से वंचित महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शासन की योजना अनुसार महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जायेगा। कार्यक्रम में बेटियों को शिक्षित कर देश के विकास में भागीदार बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पं. श्री गोपाल तिवारी द्वारा महिलाओ को साड़ी व फल भेट कर सम्मान किया गया।

महिलाओं को साड़ी भेट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया
WhatsApp Group
Join Now
