कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अपना घर की बालिकाओं के साथ खेली होली

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अपना घर की बालिकाओं के साथ खेली होली

मंदसौर

Shares

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अपना घर की बालिकाओं के साथ खेली होली

मंदसौर -कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने रंगपंचमी के पावन अवसर पर कलेक्टर निवास पर अपना घर की बालिकाओं के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बालिकाओं को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ रंगों के इस पर्व की खुशियां साझा कीं।

कलेक्टर ने बालिकाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों का पर्व है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। बालिकाओं ने भी कलेक्टर के साथ उत्साहपूर्वक होली खेलते हुए इस पल को यादगार बनाया।

Shares
ALSO READ -  मेला के व्यापारियो ने नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर को मांग पत्र सौपा,, मेला अवधि बढाने की मांग की
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *