संकल्‍प से संमाधान शिविर में किसान सोहनलाल को मिला ट्रेक्‍टर

संकल्‍प से संमाधान शिविर में किसान सोहनलाल को मिला ट्रेक्‍टर

नीमच

Shares

संकल्‍प से संमाधान शिविर में किसान सोहनलाल को मिला ट्रेक्‍टर

कलेक्‍टर ने किसान को सौंपी ट्रेक्‍टर की चाबी

नीमच – जिले के जावद विकासखण्‍ड के ग्राम झांतला में शुक्रवार कोक संकल्‍प से समाधान शिविर में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्‍ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत लांभावित किसान सोहन लाल पिता पन्‍नालाल धाकड़ को ट्रेक्‍टर की चाबी प्रदान कर ट्रेक्‍टर प्रदान किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैश्‍ण्‍व, एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी, उपसंचालक उद्यानिकी श्री अतरसिह कन्‍नौजी व अन्‍य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

      कलेक्‍टर ने किसान सोहनलाल से चर्चा कर योजना तहत मिले 4.20 लाख के लाभ व 1.80 लाख के अनुदान के बारे में जानकारी ली व ट्रेक्‍टर का बागवानी कार्यो में उपयोग के बारे में भी चर्चा की। संकल्‍प से समाधान शिविर में ट्रेक्‍टर प्राप्‍त कर किसान काफी खुश नजर आ रहा था। कलेक्‍टर ने किसान को उद्यानिकी विभाग की अन्‍य योजनाओं का लाभ उठाने की समझाईश भी दी। 

Shares
ALSO READ -  थाना प्रभारी यातायात ने आटो यूनियन को दी गुड सेमेरिटन और हिट एण्ड रन प्रतिकर योजना से जुड़ी जानकारी
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *