संगठन सृजन अभियान के तहत अजा विभाग के जिला प्रभारी हीरालाल परमार ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से किया विचार-विमर्श  

संगठन सृजन अभियान के तहत अजा विभाग के जिला प्रभारी हीरालाल परमार ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से किया विचार-विमर्श  

मंदसौर

Shares

संगठन सृजन अभियान के तहत अजा विभाग के जिला प्रभारी हीरालाल परमार ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से किया विचार-विमर्श  

जिले से साए कार्यकर्ताओं श्री परमार ने वन टू वन चर्चा आवेदन भी लिए

मन्दसौर ।  प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला प्रभारी श्री हीरालाल परमार ने 5 फरवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँच कर कांग्रेसजनों से मुलाकात की । इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ।
श्री परमार के जिला कांग्रेस कार्यालय आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक श्री विपिन जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री राजनारायण लाड़, ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री इष्टा भाचावत,श्री विकास दशोरा,प्रदेश महिला महासचिव श्रीमती राखी सत्रावाला,रूपल संचेती,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष श्री संदीप सलोद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया ।  साथ ही दूर-दराज से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका आत्मीय स्वागत किया गया ।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री परमार ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है और इस वर्ग के लोगों के अधिकारों की लड़ाई संगठन को मजबूत कर लड़ी जाएगी । उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा संगठन धर्म की राजनीति कर महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। भाजपा शासन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर अत्याचारों में निरंतर वृद्धि हुई है ।
श्री परमार ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की तथा अनुसूचित जाति विभाग के विभिन्न पदों के लिए दावेदारों से आवेदन भी प्राप्त किए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की । इस अवसर पर रमेश सिंगार,ईश्वर सूर्यवंशी,शिशुपाल व्हील,भागीरथ श्रीमाल,वर्षा सांखला,मनोहरलाल रत्नावत,जगदीश मेहता,गणेशराम परिहार,कन्हैयालाल सूर्यवंशी,बालाराम मेघवाल, रामनारायण मेहर,प्रकाश सूर्यवंशी, बागदीराम बारोट आदि कई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *