सरवानिया महाराज में 7 फरवरी को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

सरवानिया महाराज में 7 फरवरी को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सरवानिया महाराज में 7 फरवरी को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

सरवानिया महाराज :- शहर में समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए स्वर्गीय मदनलाल जी पाल (नल वाले) की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 7 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन श्रीपाल ऑप्टिकल, बस स्टैंड, सरवानिया महाराज पर किया जाएगा। शिविर में श्री लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसमें नजर की जांच, चश्मा, मोतियाबिंद, नासूर, पर्दे सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जांच के दौरान ऑपरेशन योग्य मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क श्री लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर में निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लाने-ले जाने, भोजन, ऑपरेशन के बाद की दवाइयों एवं काले चश्मे की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद नागरिकों से इस सेवा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं। संपर्क – श्रीपाल ऑप्टिकल, बस स्टैंड, सरवानिया महाराज मो. 9907280231, 8821858873

Shares
ALSO READ -  जलकर सहीत अन्य करो का भुगतान नही करने वाले करीब दो दर्जन उपभोक्ताओ के नल कनेक्शन विच्छेद
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *