श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं भक्त चरित्र में शास्त्री जी ने बताया कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है।
सिंगोली:-ग्राम हरिपुरा में चल रही श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं भक्त चरित्र में वृंदावन के सुप्रसिद्ध पंडित गोपी शास्त्री जी के मुखारविंद से द्वितीय दिवस राजा परीक्षित को मिले श्राप और मृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए शुकदेव जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मृत्यु का संकट खत्म हो गया,
शुकदेव जी के जन्म और उनके ज्ञान के बारे में बताया है,
ध्रुव जी की तपस्या और भगवान से वरदान प्राप्त करने की कथा के बारे मे विस्तार से बताया,कपिल भगवान द्वारा माता देवहूति को ज्ञान दिया कि आसक्ति ही दुख का कारण है और भक्ति से मोक्ष मिलता है।
महाराज जी ने कथा में बताया कि जीवन की सफलता तब ही मिल सकती है जब सत्य की राह पर चलकर जीवन में सत्य आनंद और संतुष्टि लाता है, जबकि असत्य का सहारा लेने वाले अक्सर कठिनाइयों का सामना करते हैं।
एवं आचार्य निखिल शर्मा नीरज शुक्ला सिंगोली द्वारा गणेश अंबिका भागवत महापुराण का पूजन किया
महेंद्र सिंह राठौड़

