पवन उर्जा पंखो से केबल चोरी करने के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशानुसार वांछित अपराधियो की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेन्द्र सिंह जोधा व पुलिस उप अधीक्षक छोटीसादडी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना धमोतर घीसूलाल उ.नि के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से 109/2025 में वांछित 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 14.10.25 को प्रार्थी हरीश निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापगढ पवन उर्जा अन्नपुर्णा सिक्योरटी सर्विस ने एक रिपोर्ट थाने पर पेश की कि दिनांक 13.07.2025 की रात्रि करीबन 01.07 एएम पर मुझे सुचना मीली की पवन उर्जा पखां लोकेशन न. 119 चुनाघाटी पर लगे पवन उर्जा पंखे पर अज्ञात बदमाशो द्वारा पवन उर्जा पंखो का दरवाजा तोड कर तीन केबल कॉपर की काट कर चोरी कर ले गये व मौके पर मेरे गार्ड मौके पर पहुंच गये जिससे घटना में प्रयुक्त वाहन एमपी 43 टी 0839 मौके पर छोड भाग गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं 109/2025 305 (ए),331 (4),324(4) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही थानाधिकारी धमोत्तर द्वारा पुलिस टीम का गठन करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले वाहन चालक अभियुक्त 1 संतोष पिता दहलिन उर्फ दल सिह निनामा निवासी घोडाखेडा थाना बाजना जिला रतलाम 02 जितेन्द्र मीणा पिता गोरीलाल मीणा निवासी आमलीखोरा थाना धमोतर, 3 कालु उर्फ कालुराम पिता बापुलाल कटारा निवासी अमरपुरा खुर्द थाना बाजना जिला रतलाम मप्र 4 नीलेश उर्फ कालु पिता बसंत कटारा निवासी भडान खुर्द थाना बाजना जिला रतलाम को पूर्व मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया व वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण 01 विजय उर्फ विज्या पिता दल्लु उर्फ दलिया निनामा उम्र 27 साल निवासी खिरपुर थाना बाजना जिला रतलाम 02 विनोद पिता कांतु पारगी जाति भील उम्र 20 साल निवासी खीरपुर थाना बाजना जिला रतलाम (मप्र) को दिनांक 14.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में वांछित अभियुक्तो की तलाश जारी है।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

