नीमच सिटी में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ शिविर, 94 ने लिया स्‍वास्‍थ लाभ

नीमच सिटी में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ शिविर, 94 ने लिया स्‍वास्‍थ लाभ

नीमच

Shares

नीमच सिटी में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ शिविर, 94 ने लिया स्‍वास्‍थ लाभ

नीमच – शासन के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा शासकीय आयुर्वेद औषधालय नीमच सिटी द्वारा रावणरुंडी वार्ड क्र.1  में सोमवार को निशुल्क आयुर्वेद  चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग उदर रोग,विबंध, श्वास,कास, प्रतिशयाय, रक्त अल्पता, रक्तचाप,अर्श गैस अम्लपित साइटीका, त्वक, हदय प्रमेह,आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में बीपी, की निशुल्क जांच उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई शिविर में कुल 94 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। 

      शिविर में  डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.हर्षवर्धन शर्मा , श्री हरिश दास बैरागी ,श्री यतेंद्र राजावत, श्री प्रमोद रेडार द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई। शिविर में ग्राम के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आरती सेन, सहायिका श्रीमती चंदा सेन द्वारा आवश्यक सहयोग दिया गया।

Shares
ALSO READ -  अ.भा.बलाई महासंघ (इंडिया)के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया स्वागत!
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *