दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई

दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई

नीमच

Shares

दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई

नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी किया निरीक्षण

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नगर पालिका नीमच द्वारा 15 से 25 अक्टूबर तक चलाए जा रहे “स्वच्छता की दिवाली” अभियान के तहत दीपावली के दूसरे दिन विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा के मार्गदर्शन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में अल सुबह से ही सफाई कार्य प्रारंभ हुआ। सीएमओ श्रीमती बामनिया स्वयं करीब दो घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर खड़ी रहीं और सफाई की निगरानी करते हुए सफाई अमले का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएमओ श्रीमती बामनिया ने सफाईकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित और स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, नया बाजार, सराफा बाजार, तिलक मार्ग, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, लायंस चौराहा और दशहरा मैदान क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहों को स्वच्छ बना दिया गया, जिसकी नागरिकों ने सराहना की।स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, अविनाश घेँघट, गोपाल नरवाले, दीपक गौहर सहित संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। दीपावली की आतिशबाजी के बाद फैले कचरे को हटाकर नगर पालिका ने शहर को पुनः स्वच्छ स्वरूप प्रदान किया और “स्वच्छता की दिवाली” अभियान को सफल बनाया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *