उप वन मंडलाधिकारी ने कोज्या वन परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

उप वन मंडलाधिकारी ने कोज्या वन परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

उप वन मंडलाधिकारी ने कोज्या वन परिक्षेत्र का किया निरीक्षण

सिंगोली। जिला वन मंडलाधिकारी ने जावद और नीमच की टीम के साथ सिंगोली तहसील के आदिवासी क्षेत्र कोज्या में वन विभाग द्वारा लगाये गए प्लांटेशन का निरीक्षण किया।
उप वन मंडलाधिकारी दशरथ अखंड ने नीमच जिले की सिंगोली तहसील अंतर्गत आने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्र कोज्या में 2014 में वन विभाग द्वारा किए गए बांस सहित अन्य प्रजातियों के प्लांटेशन (वृक्षारोपण) का निरीक्षण किया। टीम को वन क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों और सब्जियों की क्यारियों को देखकर संतुष्टि व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दशरथ अखंड ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से ही वन विभाग का वृक्षारोपण सफल हो पाता हैं। ग्रामवासियों का सहयोग विभाग को इसी तरह मिलता रहे जिससे अपना वन परिक्षेत्र सुरिक्षत रहे। ग्रामीणों को सुरक्षित वन परिक्षेत्र से ही मवेशियों के लिये आसानी से घास उपलब्ध हो सकती हैं।
इस दौरान विपुल कुमार करोरिया वन परिक्षेत्र अधिकारी जावद, वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़, बापुलाल दायना सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी उमर, व नीमच, जावद ताल कोज्या सहित सिंगोली वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – भव्य चुनर यात्रा कुकड़ेश्वर से भादवा माता जी तक, अष्ठमी को

Shares
ALSO READ -  श्री मोड़ेश्वर महादेव में गणपति स्थापना के साथ 13 मई सोमवार से 21 कुण्डीय श्री हरि हरात्मक 9 दिवसीय महायज्ञ हुआ शुरू
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *