गोगा नवमी पर्व पर उस्तादों व खलीफा का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया साफा बांध पुष्प वर्षा कर स्वागत।

गोगा नवमी पर्व पर उस्तादों व खलीफा का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया साफा बांध पुष्प वर्षा कर स्वागत।

नीमच

Shares

गोगा नवमी पर्व पर उस्तादों व खलीफा का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया साफा बांध पुष्प वर्षा कर स्वागत।

नीमच – वाल्मिकी समाज के आराध्य देव लोक देवता श्री जाहर वीर गोगा देव जी के जन्मोत्सव पर वाल्मीकि समाज बंधुओं द्वारा निकाले जाने वाले पारंपरिक चल समारोह में कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में वाल्मिकी समाज के आराध्य देव श्री गोगा देव जी के निशान पर पुष्पमाला अर्पित कर उस्ताद, भगत और खलीफा को पुष्पमाला पहना साफा बांध चल समारोह में उपस्थित समाज बंधुओं व मातृ शक्तियों और श्री राधा कृष्णा की वेशभूषा में भगवान के भजनो पर थिरकते स्वांगियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाकर चल समारोह में सज-धज कर रथ पर विराजमान वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री जाहर वीर गोगा देव जी का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, प्रदेश संगठन मंत्री दुर्गा शंकर दंशाणा (पार्षद वार्ड नं 8), संगठन मंत्री रोहित माली, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले,समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, करन नकवल,साशांक सार्स,विनोद कलोसिया,मोहित नकवाल,सूरज थनवार,मनीष थनवार एवं कई मातृ शक्तियां व वाल्मिकी समाज जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – अतिवृष्टि से झांतला क्षेत्र में कई किसानों की फसले होने लगी तबाह‌‌

Shares
ALSO READ -  श्री महामाया मोड़ीमाताजी में दिनांक 27/5/2024 को भंडार 27 दिन में खोला गया जिसकी दान राशि 178518
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *